Clubhouse Audio Chat APP Privacy; Hackers May Distribute Malicious Code In Your Android Devices

 

क्लबहाउस ऐप पर खतरा: हैकर्स ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए फेक ऐप बनाया, इसके जरिए फोन डेटा और लोकेशन पर रखेंगे नजर

Clubhouse Audio Chat APP Privacy; Hackers May Distribute Malicious Code In Your Android Devices

  • कंपनी ने अब तक एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ऑफिशियली ऐप लॉन्च नहीं किया है
  • शंघाई की कंपनी एगोरा, क्लबहाउस ऐप को बैक एंड इंफ्रास्ट्रक्टर का सप्लाई करती है

ऑडियो कन्वर्सेशन ऐप क्लबहाउस तेजी से पॉपुलर हो रहा है। इसी पॉपुलैरिटी के चलते अब ये ऐप हैकर्स के निशाने पर है। साइबर सिक्योरिटी फर्म कैस्परस्काई (Kaspersky) के सिक्योरिटी एक्सपर्ट, डेनिस लेग्जो ने बताया कि हैकर्स कोड की मदद से नए यूजर्स को फेक एप्लिकेशन प्लेटफॉर्म को ज्वॉइन करा सकते हैं।

सिक्योरिटी की चिंता इसलिए भी की जा रही है क्योंकि शंघाई की रियल टाइम इंगेजमेंट सॉफ्टवेयर प्रोवाइडर कंपनी एगोरा (Agora) क्लबहाउस ऐप को बैक एंड इंफ्रास्ट्रक्टर का सप्लाई करती है। क्लबहाउस का हेडक्वार्टर शंघाई और सिलिकॉन वैली में है।

फेक ऐप से सावधान रहने की जरूरत
डेनिस लेग्जो ने बताया अभी ये ऐप सिर्फ iOS यूजर्स के लिए है, लेकिन एंड्रॉयड यूजर्स के लिए इसका फेक वर्जन तैयार कर दिया गया है। कंपनी ने अब तक एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ऑफिशियली ऐप लॉन्च नहीं किया है। फेक ऐप्लिकेशन फोन डेटा के साथ आपके डिवाइस की लोकेशन, रिकॉर्ड होने वाले ऑडियो और वीडियो की जानकारी भी चोरी कर सकता है।

अलग डेटा सिक्योरिटी फर्म बनाने का प्लान
क्लबहाउस ने बताया कि यह एनक्रिप्शन और अपने क्लाइंट के पिंग तक को चीनी सर्वरों पर भेजने तक में बदलाव कर रहा है। इन बदलावों को वैध करने और इसकी समीक्षा के लिए अलग से डेटा सिक्योरिटी फर्म नियुक्त करने की योजना बना रहे हैं। मार्च 2020 में लॉन्च किए गए इस क्लबहाउस ऐप को दुनियाभर में काफी पसंद किया गया। हालांकि, कुछ दिन पहले ही चीन द्वारा इस पर रोक लगाए जाने की खबर आई थी।

क्लबहाउस ऐप इस्तेमाल करने की प्रोसेस

  • क्लबहाउस को डाउनलोड करने के बाद यूजर को नाम और मोबाइल नंबर देना होता है। यूजरनेम को इनवाइट मिलने से पहले चेंज किया जा सकता है। अब एक SMS मिलेगा जो आपका क्लबहाउस के लिए इनविटेशन होगा। अब आप मोबाइल नंबर की मदद से ऐप पर लॉगइन कर सकते हैं।
  • ऐप पर आप किसी क्लब, व्यक्ति या खास टॉपिक को फॉलो कर सकते हैं। आप पहले से बने रूम में एंट्री कर सकते हैं। वहां क्या बातचीत चल रही है उसे सुन सकते हैं। आप दोस्तों या टॉपिक्स को फॉलो कर सकते हैं।
  • ये ऐप किसी भी ऑडियो कन्वर्सेशन को स्टोर करके नहीं रखता है। ये लाइव ऑडियो चैटरूम देता है। ऐप को कोई यूजर तब ज्वॉइन कर पाएगा जब उसे किसी अन्य यूजर से इनविटेशन मिला हो।

Source link

Comments

Popular posts from this blog

एपल की नई एक्सेसरी: Apple Working On Magnetic Battery Pack Attachment For Wireless Charging On iPhone

पेटीएम क्या है Aur Paytm से Bill Pay कैसे करे

बुलट जैसी दिखती है ये बाइक, कीमत भी हुई कम |Benelli Leoncino 500 का 2021 एडिशन लॉन्च